वॉट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए।
यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। इसकी मदद से 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा।
यह फीचर मैसेज में टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के लिए काम करेगा। कंपनी ने यह सुविधा अभी चुनिंदा यूजर्स को दी है।
नए फीचर में क्या है?
- 14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
- पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में सुविधा मिलेगी।
- टेक्स्ट, फोटो और वीडियो भेजने का समय तय कर सकेंगे।
- मैसेज तय समय पर अपने आप भेजा जाएगा।
- फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी मैसेज पहुंच जाएगा।
- भेजने से पहले शेड्यूल मैसेज को डिलीट कर सकेंगे।
- यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी।
कब-कब फायदा होगा?
- रात में ही सुबह भेजे जाने वाला मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
- जन्मदिन और सालगिरह की बधाई तय समय पर भेज सकेंगे।
- मीटिंग, अपॉइंटमेंट और जरूरी काम के रिमाइंडर भेज सकेंगे।
- ऑफिस और बिजनेस ग्रुप में जरूरी अपडेट पहले से तैयार कर सकेंगे।
- अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों को सही समय पर मैसेज भेज सकेंगे।
- रिसीवर को मैसेज सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा। उसे यह नहीं बताया जाएगा कि मैसेज पहले से शेड्यूल किया गया था