सोना ₹1,603 महंगा होकर ₹1.23 लाख पर पहुंचा:चांदी की कीमत भी ₹4402 बढ़ी, कल 13 महीने के निचले स्तर पर थी

सोना-चांदी के दाम में गुरुवार को तेजी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,603 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया। एक किलो चांदी की कीमत 4,402 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गई है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है। इससे आने वाले दिनों में इसके दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, इनकी एकमुश्त खरीदारी या निवेश से अभी बचना चाहिए।

चांदी एक दिन पहले 9,680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *