सोनिया बोलीं- देश की असली ताकत उसके लोग:इंदिरा गांधी मानती थीं शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े, गरीबों तक इसका फायदा पहुंचना चाहिए

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश की असली ताकत उसके लोग होते हैं। इंदिरा गांधी का मानना था कि शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं और इनका फायदा गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।

सोनिया गुरुवार को दिल्ली में 2025 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने मोजाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता और समाजसेवी ग्रासा माशेल को यह पुरस्कार दिया। यह समारोह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था।

सोनिया ने कहा कि ग्रासा माशेल का जीवन और काम इंदिरा गांधी के विचारों को दिखाता है। उन्होंने मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम किया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *