डेनमार्क की संसद ने गुरुवार को अमेरिका के साथ एक सुरक्षा समझौते को मंजूरी दे दी। इसके तहत अमेरिका ग्रीनलैंड में अपनी सेना और सैन्य ठिकाने बढ़ा सकेगा।
यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 7 जुलाई को नाटो समिट के दौरान ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दोहराई थी। उनके इस बयान से अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।