Anthropic IPO: 34% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ, कंपनी ChatGPT को देती है टक्कर

दुनिया का सबसे बड़ा IPO शेयर बाजार में लिस्ट हो चुका है। नाम है एन्थ्रोपिक। इसका शेयर अब अमेरिकी एक्सचेंज नैस्डैक (Nasdaq) पर ‘ANT’ के नाम से ट्रेड करने लगा है। लिस्ट होते ही इस आईपीओ ने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। कंपनी ने लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 81.3 बिलियन डॉलर (81.34 बिलियन डॉलर) जुटाए। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्पेसएक्स (SpaceX) के 75 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

‘क्लॉड’ (Claude) बनाने वाली इस कंपनी ने 980 मिलियन शेयर जारी किए, जिनकी कीमत 83 डॉलर प्रति शेयर तय की गई थी। 19 नवंबर, 2026 को नैस्डैक (Nasdaq) पर ‘ANT’ टिकर के साथ इन शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हुई। लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ, एन्थ्रोपिक वॉल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे बड़ी एंट्री करने वाली कंपनियों में से एक बन गई है।

एन्थ्रोपिक का प्रोडक्ट क्लॉड है, जो ओपन एआई के प्रोडक्ट चैटजीपीटी को टक्कर देते है। खास बात यह है कि एन्थ्रोपिक की स्थापना जनवरी 2021 में OpenAI के सात पूर्व कर्मचारियों ने की थी। यानी जिन्होंने ChatGPT को बनाने के लिए काम किया, उन्होंने खुद के लिए काम करके खुद का प्रोडक्ट बना दिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *