ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी प्रिंसेस केट के साथ बुधवार को पीएम मोदी से मिले।इस दौरान प्रिंस और प्रिंसेस भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।
यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। प्रिंस और प्रिंसेस केट की PM मोदी से आखिरी मुलाकात अप्रैल 2016 को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई थी।
मुंबई में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने क्रिकेट खेला था
प्रिंस और प्रिंसेस अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए भारत के दौरे पर हैं। वे 16 नवंबर को भारत पहुंचे थे। दोनों सबसे पहले मुंबई गए। वहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। दोनों ने मुंबई मेट्रो में सफर किया था और आम लोगों से मुलाकात की थी।
प्रिंस ने अपनी पत्नी केट को इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा की सैर भी कराई थी। विलियम ने खुद ऑटो चलाया, जबकि केट पीछे बैठीं थीं। दोनों बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास अर्थशॉट प्राइज के 15 फाइनलिस्ट से मिलने पहुंचे थे।
17 नवंबर को दोनों मुंबई में आयोजित अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल हुए। यह पुरस्कार पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण जैसी समस्याओं का हल खोजने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है।