सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर पूर्व क्रिकेटर्स के सवाल:कार्तिक बोले- ओपन क्यों नहीं भेजा; अश्विन बोले- छठे ओवर में बैटिंग मुश्किल थी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर उतारने के फैसले पर सवाल उठाए। मैच के बाद पैनल डिस्कशन में मुरली कार्तिक ने पूछा कि वैभव को ओपन क्यों नहीं भेजा गया।

आर अश्विन ने भी कहा- ‘छठे ओवर में बैटिंग करना वैभव के लिए आसान नहीं था।’ इस पैनल में अजिंक्य रहाणे और अजय जडेजा भी शामिल थे।

क्राइस्टचर्च में शनिवार को चोटिल ईशान की जगह वैभव को मौका मिला था। 15 साल के वैभव सिर्फ 4 रन बना सके थे। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच 4 विकेट से जीत लिया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *