पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराया:वनडे में शादाब का नंबर-8 पर शतक; आखिरी विकेट के लिए हारिस के साथ 89 रन जोड़े

पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंग्लैंड को 1 विकेट से हरा दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई।

जवाब में पाकिस्तान के 154 रन पर 9 विकेट गिर गए थे। टीम को अब भी जीत के लिए 88 रन की जरुरत थी। यहां से शादाब खान ने हारिस रऊफ के साथ नाबाद 89 रन की साझेदारी कर जीत दिला दी।

शादाब ने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 96 गेंद पर नाबाद 113 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसकी भिड़ंत इंग्लैंड और श्रीलंका में से एक से होगी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *