राज ठाकरे ने सोशल मीडिया से पीएम की डॉक्यूमेंट्री हटाई:कहा- मुंबई पुलिस की अपील पर फैसला लिया; फिल्म को 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया से एक डॉक्यूमेंट्री हटा दी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर बनाई गई थी।

राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर यह कदम उठाया। उनके मुताबिक, हॉटमेल के संस्थापक साबीर भाटिया की बनाई डॉक्यूमेंट्री को X पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

दरअसल, मुंबई पुलिस ने 24 अकाउंट धारकों को कानूनी नोटिस भेजा है। इन लोगों ने साबीर भाटिया की पोस्ट की गई डॉक्यूमेंट्री शेयर की थी।

MNS नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस ने किसी दबाव में राज ठाकरे से डॉक्यूमेंट्री हटाने का अनुरोध किया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *