एयरफोर्स चीफ बोले-कोई लक्ष्य हमारी पहुंच से बाहर नहीं:ऑपरेशन सिंदूर में साबित किया; दुश्मन की रणनीति के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़े और 200 किलोमीटर क्षेत्र में सटीक हमले किए। इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान ने एक बार फिर दिखाया कि देश की सुरक्षा में वायुसेना की अहम भूमिका है। ऑपरेशन से एक सबक साफ है कि हमें हमेशा कई विकल्प अपने पास रखने चाहिए और दुश्मन की रणनीति बदलने पर तेजी से खुद को उसके मुताबिक ढालने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने यह बात पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कही।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *