धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं।

शनिवार को बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया। जवाब में धोनी ने कहा- ‘मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं।’

45 साल के धोनी पिछले सीजन में पिंडली की समस्या के कारण पूरा IPL नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *