9 महीने बाद फिर 84 हजार के पार निकला सेंसेक्स:कारोबार के अंत में 898 अंक चढ़कर 83,920 पर बंद; निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ बढ़ी

आज यानी 20 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 898 अंक या 1.08% की तेजी के साथ 83920 पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी 300 अंक या 1.06% की तेजी है। यह 25,800 के पार पहुंच गया है। IT और रियल्टी शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

दिन के कोराबार में सेंसेक्स करीब 1000 अंक या 1.17% की तेजी के साथ 84 हजार के पार पहुंच गया था। इसने 84,037.96 का डे-हाई बनाया। करीब 9 महीने बाद सेंसेक्स इस लेवल पर पहुंचा था। इससे पहले 12 फरवरी को सेंसेक्स 84,061 के स्तर पर था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *