सोना 11 महीने में सबसे सस्ता,₹1.32 लाख से नीचे आया:आज ₹2,696 सस्ता; चांदी भी आज ₹4,665 रुपए घटकर ₹1.65 लाख पर आई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है।

सोना 11 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले इससे पहले सोना 19 दिसंबर 2025 को 1,31,779 था, जो 22 दिसंबर 1,33,970 हुआ था। इसके बाद दाम 1,31,779 से नीचे नहीं आया।

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *