लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में 62.87% मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के लिए रविवार को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 62.87% वोट डाले गए। 2014 लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 64.53% मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण में भी हिंसा हुई। इसके बावजूद यहां सबसे ज्यादा 73% वोटिंग हुई। झारखंड में 71% मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में 71 फीसदी वोट पड़े।

इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता रविकिशन, सनी देओल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर, शिबू सोरेन और पवन कुमार बंसल जैसे उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस चरण में बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, उत्तरप्रदेश की 13, प. बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान हुई। मप्र की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा सीट पर वोटिंग हुई। इस चरण में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई गोेवा की पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुई। इसके अलावा तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आना है।

2014 में एनडीए ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान है, 2014 में एनडीए ने इनमें से 40 (भाजपा- 33, अकाली दल- 4, रालोसपा-2, अपना दल-1) पर जीत हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा भाजपा के साथ लड़ी थी, जबकि नीतीश कुमार की जनता दल अलग चुनाव लड़ी थी। बंगाल की जिन 9 सीटों पर मतदान है, उनमें से सभी पर तृणमूल ने जीत हासिल की थी। इन 59 सीटों में आप ने 4, कांग्रेस ने 3, झामुमो ने 2 और जदयू ने 1 सीट हासिल की थी।

 

देखें-  लोकसभा चुनाव के 7वें चरण का विश्लेषण

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *