‘मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, यह रिजीम टिकने वाली नहीं’: संस्मरण में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह रिजीम (शासन) टिकने वाली नहीं है और सरकार के कदम ही उसकी असुरक्षा को दर्शाते हैं।

सोनिया ने ‘बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव’ में लिखा है कि उन्हें अगली पीढ़ी में न्याय की चाह और दमनकारी व्यवस्थाओं व अन्याय को खत्म करने की आकांक्षा महसूस होती है। हालांकि इसमें समय लगेगा, लेकिन बदलाव का पहिया घूमेगा और वे सफल होंगे। वे हमारे देश के आत्मा को फिर से पुनर्जीवित करेंगे और इसके घावों को भरेंगे। 526 पन्नों की इस किताब में सोनिया ने इटली में अपने बचपन से लेकर कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात, उनकी हत्या और राजनीति में अपने प्रवेश तक का उल्लेख किया है।

उन्होंने लिखा है, सरकार अभी भी मानती है कि उसकी सत्ता और लोकप्रियता बरकरार है, लेकिन मेरा मानना है कि उसके पैरों तले जमीन खिसक चुकी है। मुख्यधारा का मीडिया पहले की तरह पक्षपाती बना हुआ है, लेकिन सरकार के कदम ही उसकी असुरक्षा को दर्शाते हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *