मास्को, – रूस ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,109 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,71,546 हो गई है। केन्द्र ने रविवार को एक बयान जारी कर ये आंकड़े बताए हैं।
देश में 95 लोगां की मौत भी हुई है, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 12,342 हो गई है।
देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 591 नए मामले आए, जिससे यहां संक्रमणों की कुल संख्या 2,33,545 हो गई है
बयान के अनुसार, अब तक 5,50,344 लोग ठीक हुए हैं। जिसमें से 3,481 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए।
शनिवार को 2,73,737 लोग चिकित्सा निगरानी में थे। रूस के उपभोक्ता अधिकार और मानव कल्याण विभाग ने रविवार को एक अलग बयान में कहा कि देश में अब तक 24.9 मिलियन यानि कि 2.4 करोड़ से अधिक परीक्षण किए गए हैं।