रामायण भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म:24 दिन में ₹1,800 करोड़ पार, धुरंधर-2 को पीछे छोड़ा; दंगल पहले नंबर पर

फिल्म रामायण दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिलीज के चौथे शनिवार को फिल्म ने कमाई के मामले में आदित्य धर की धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया। अब इसके आगे सिर्फ दंगल है। खास बात यह है कि इस सूची में पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद दोनों फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 24वें दिन रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,814.55 करोड़ पहुंच गया। इसने धुरंधर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन ₹1,813.39 करोड़ को पीछे छोड़ दिया।

इस सूची में पहले नंबर पर काबिज दंगल ने दुनियाभर में ₹2,070.30 करोड़ कमाए थे। रामायण को ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने के लिए करीब ₹255.75 करोड़ और कमाने होंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *