रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

नई दिल्ली – बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ को राष्ट्रीय राजधानी में टैक्स-फ्री किया गया है।

बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंरह की आगामी फिल्म ’83’ के रिलीज का दर्शकों को बहुत ही लंबे समय से इंतजार रहा है। फिल्म का पहला लुक आते ही लोगों में काफी उत्साह बढ़ गया था। इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों ने रणवीर और अन्य कलाकारों की जमकर तारीफ की। अब फाइनली यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह फिल्म 1983 में भारतीय टीम के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है।रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगो का बहुत प्यार मिल रहा है। अब इस फिल्म के महत्व को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। दिल्ली सरका ने 21 दिसंबर यह घोषणा की है। यानी इस फिल्म पर दिल्ली सरकार कोई मनोरंजन टैक्स नहीं लेगी जिससे इस फिल्म की टिकटें अन्य फिल्मों की मुकाबले काफी सस्ती होंगी। अक्सर सरकारें सामाजिक महत्व और देशभक्ति की फिल्मों के लिए ऐसे निर्णय लेती रहती हैं।

आपको बता दें कि यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना वायरस के चलते इसे लगभग डेढ़ साल के बाद रिलीज किया जा रहा है। रणवीर सिंह जहां इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण फिल्म में उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं।

इसके अलावा फिल्म में बमन इरानी, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, ऐमी विर्क, साकिब सलीम और ताहिर राज भसीन जैसे कलाकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *