युवराज सिंह ने दिल्ली को दिए 15 हजार N95 मास्क

क्रिकेटर युवराज सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। युवराज ने दिल्ली सरकार को बड़ी संख्या में एन-95 मास्क उपलब्ध कराए हैं।

कठिन समय में युवराज सिंह के इस सहयोग के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका शुक्रिया अदा किया है।

साथ ही युवराज सिंह द्वारा कैंसर पर पाई गई विजय को आज के दौर में सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।

युवराज और उनकी संस्था ने दिल्ली सरकार को 15,000 एन-95 मास्क उपलब्ध करवाएं हैं। यह एन-95 मास्क विभिन्न अस्पतालों में कोरोना रोगियों का उपचार कर रहे डॉक्टरों एवं नर्सों के उपयोग के लिए हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *