मनीषा विमेंस वर्ल्ड रेसलिंग जीतने वाली पहली भारतीय:आखिरी 3 मिनट में जीता मुकाबला; 4 साल पहले पिता को खोया पर उनका सपना पूरा किया

मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मनीषा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। वो इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी हैं।

मनीषा ने 59 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में अमेरिका की एबीगेल नेटे को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मनीषा इसी के साथ सुशील कुमार के बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय पहलवान बनी हैं।

सुशील ने साल 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया था। वहीं अब इस खास सूची में मनीषा का नाम भी जुड़ गया है।

मनीषा ने मुकाबले में की जबरदस्त वापसी

मनीषा के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। वो मैच में 0-6 से पिछड़ रहीं थीं। ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से एक बार फिर गोल्ड जीतने का मौका चूक जाएगा। मगर मनीषा ने आखिरी तक हार नहीं मानी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *