भारत 2027 में अमेरिका से 27.5 लाख टन LPG खरीदेगा:अरामको, शेवरॉन समेत 4 कंपनियों को टेंडर मिला; मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटेगी

भारत की सरकारी तेल कंपनियां 2027 में अमेरिका से करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) इंपोर्ट करेंगी। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने एक जॉइंट टेंडर जारी किया था।

मार्केट से जुड़े जानकारों के मुताबिक, यह टेंडर चार ग्लोबल कंपनियों- सऊदी अरामको, शेवरॉन, टोटलएनर्जीज ट्रेडिंग एसए और विटोल को दिया गया है। इस कदम का मकसद मिडिल ईस्ट से होने वाली सप्लाई में कमी की भरपाई करना है।

US से हर महीने 5 बड़े जहाज भारत आएंगे

भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने यह टेंडर सितंबर में जारी किया था। इसके तहत अमेरिका से हर महीने 4 वेरी लार्ज गैस कैरियर (VLGC) कार्गो ‘डिलीवर्ड बेसिस’ पर और 1 कार्गो ‘फ्री-ऑन-बोर्ड’ (FOB) बेसिस पर मंगाए जाएंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *