देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों और रसोई गैस (LPG) एजेंसी चलाने वालों ने अपना कमीशन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय को पंप और एजेंसी चलाने का खर्च बढ़ने की बात कही है।
सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल पंप मालिक चाहते हैं कि उनका कमीशन 30% से 40% तक बढ़ाया जाए। वहीं, रसोई गैस डीलर्स ने भी हर सिलेंडर पर मिलने वाले कमीशन में कम से कम 122 रुपए बढ़ाने की मांग की है।
पेट्रोल पर ₹1.50 और डीजल पर ₹2.50 बढ़ाने का प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंप संचालकों ने ईंधन के हिसाब से अलग-अलग बढ़ोतरी की मांग की है:
- पेट्रोल: डीलर्स ने पेट्रोल पर ₹1.50 प्रति लीटर कमीशन बढ़ाया जाए।
- डीजल: डीजल की बिक्री पर कमीशन ₹2.50 प्रति लीटर तक बढ़ाने को कहा है।
- LPG सिलेंडर: गैस डीलर्स को एक सिलेंडर की डिलीवरी और संचालन पर कमीशन बढ़ाकर 197 रुपए करने की मांग की है। अभी 75 रुपए मिलते हैं।