भारत में कोरोना के 1,660 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,660 नए मामले सामने आए, जो बीते दिन की तुलना में कम हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने  दी।

देश में सक्रिय कोरोना मामले आज सुबह घटकर 16,741 हो गए। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.04 प्रतिशत है।

तो वहीं बीते 24 घंटे में 4,100 मौतें भी दर्ज की गई, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,20,855 हो गई। हालांकि, इनमें महाराष्ट्र की 4005 जबकि केरल की 79 बैकलॉग मौतों की संख्या को जोड़ा गया है।

देश में बीते 24 घंटे में 2,349 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,80,436 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 6,58,489 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 78.63 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।

वीकली और डेली पॉजिटिविटी रेट में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.25 प्रतिशत है।

टीकाकरण के संदर्भ में बात करें तो भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 182.87 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,16,75,657 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 1.07 करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।
मंत्रालय के अनुसार, 16.41 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *