अफ्रीका में कोरोना के 2,846 नए मामले

अफ्रीकी महाद्वीप में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,846 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका सीडीसी के आंकड़ों से पता चला है कि पूरे महाद्वीप में पुष्टि किए गए संक्रमित मामलों की संख्या गुरुवार को 11,315,769 से बढ़कर शुक्रवार तक 11,318,615 हो गई।

अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 250,862 तक पहुंच गई है, लेकिन बीमारी से संक्रमित 10,618,716 लोग ठीक हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 3,709,209 मामलों के साथ अफ्रीका में सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देशों मोरक्को और ट्यूनीशिया ने क्रमश: 1,162,764 और 1,033,762 मामले दर्ज किए हैं।

सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *