प्रियांश आर्या ने टी20 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया:मुश्ताक अली ट्रॉफी में 68 गेंद पर 181 रन बनाए, रिकॉर्ड 19 छक्के लगाए

दिल्ली के प्रियांश आर्या ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की पारी खेली। यह T20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। वे इस फॉर्मेट में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर भी बन गए हैं। वहीं, वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा। फिंच ने 2018 में 172 रन बनाए थे।

प्रियांश की इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु की टीम सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस मैच को दिल्ली ने 116 रन से जीत लिया।

प्रियांश ने अपनी पारी में 7 चौके और 19 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 266.18 रहा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के सबसे बड़े स्कोर के मामले में केएल राहुल को पीछे छोड़ा। राहुल ने 2026 IPL में दिल्ली की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 152 रन बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी तिलक वर्मा ने खेली है। तिलक ने 2024 में मेघालय के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाद 151 रन बनाए थे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *