पंजाब में कोरोनावायरस वैरिएंट्स के सर्वाधिक मामले : सरकारी ब्योरा

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में म्यूटेशन के साथ कोरोनोवायरस नमूनों की संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद तेलंगाना, दिल्ली और महाराष्ट्र हैं।

18 राज्यों में कोरोनवायरस वैरिएंट्स के कुल 771 मामलों का पता चला है। पंजाब में ऐसे 336 मामले हैं, इसके बाद तेलंगाना में 104, दिल्ली में 69 और महाराष्ट्र में 62 हैं।

736 पॉजिटिव नमूने यूके (बी.1.1.7) वैरिएंट के, 34 पॉजिटिव नमूने दक्षिण अफ्रीकी (बी.1.351) वैरिएंट के और 1 पॉजिटिव नमूना ब्राजील (पी.1) वैरिएंट के हैं।

पंजाब में ब्रिटेन स्ट्रेन (वैरिएंट) वाले सबसे अधिक नमूने हैं, जबकि तेलंगाना में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट वाले सबसे अधिक नमूने हैं। महाराष्ट्र में ब्राजील के वैरिएंट वाला एक नमूना है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविशिल्ड और कोवैक्सिन – दोनों वैक्सीन यूके और ब्राजील वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं। दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट के खिलाफ प्रभावशीलता के संबंध में अनुसंधान चल रहा है

भारतीय सार्स-कोव2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (आईएनएसएसीओजी) 10 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का एक समूह है। यह जीनोम अनुक्रमण और कोविड-19 वायरस के प्रसार का विश्लेषण कर रहा है। साथ ही यह जिनोमिक वैरिएंट्स के साथ महामारी विज्ञान के रुझान का भी विश्लेषण कर रहा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *