जम्मू -जम्मू और कश्मीर में 157 नए कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये। जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,410 हो गई।
एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया, जम्मू में 52 और कश्मीर में 105 मामले थे, जबकि 81 रोगियों को विभिन्न अस्पतालों से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
जम्मू-कश्मीर में अब तक 1,28,836 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1,25,443 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1,983 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
सक्रिय मामलों की संख्या 1,410 है। जिनमें से 331 जम्मू से हैं और 1,079 कश्मीर से हैं।