तंजानिया की राष्ट्रपति हसन भारत की चार दिवसीय भारत यात्रा पर, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता आज

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर: तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर पहुँची।राष्ट्रपति पद सँभालने के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा है और तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की भी आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत-तंजानिया संबंधों को नयी गति देते हुए तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचीं। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद यह भारत की उनकी पहली यात्रा है।’’

भारत पहुँचते ही शाम 6.30 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन से मुलाक़ात की।

हालाँकि, हसन का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में सोमवार सुबह औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उसके बाद वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

इसके अलावा तंजानिया की राष्ट्रपति 10 अक्टूबर को फिक्की द्वारा आयोजित एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। जहां देश के निवेशक और व्यापारियों के साथ चर्चा होगी।

राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन की भारत यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने में मदद के रूप में देखा जा रहा है। ग़ौरतलब है कि इस यात्रा में चार स्तंभों में एक विकास निगम, समुद्री सुरक्षा, रक्षा निगम और व्यापार निवेश शामिल हैं।

-डॉ. शाहिद सिद्दीक़ी; Follow via X (Twitter) @shahidsiddiqui

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *