टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल्स 1% तक महंगे होंगे:1 अक्टूबर से बढ़ेंगी कीमतें, स्टील-तांबे की लागत बढ़ने से रेट बढ़ाए

टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल व्हीकल्स 1% तक महंगे कर दिए हैं। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से गाड़ियों के दाम बढ़ेंगे।

साल 2026 में तीसरी बार बढ़ाए गए दाम

कंपनी ने इससे पहले जून 2026 में घोषणा की थी कि वह 1 जुलाई से अपने कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 2.5% तक बढ़ा रही है। वहीं, मार्च 2026 में 1 अप्रैल से लागू होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसमें कीमतें 1.5% तक बढ़ाई गई थीं।

कीमतें बढ़ाने की 2 मुख्य वजहें

  • कमोडिटी में महंगाई: कच्चे माल जैसे लोहा और तांबा लगातार महंगा हो रहा है। इसी वजह से ऑटो कंपनियां गाड़ियों की कीमतें बढ़ा रही हैं। इसके अलावा विदेशों से मंगाए जाने वाले पुर्जों का भाड़ा और उन्हें लाने-ले जाने का कुल खर्चा बढ़ गया है।
  • करेंसी में गिरावट: भारतीय रुपया कमजोर होने से बाहर से आने वाले पुर्जे महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, बेहतर माइलेज, नए प्रदूषण नियमों, सुरक्षा फीचर्स और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की नई तकनीक पर अलग से पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *