देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का IPO आज 17 सितंबर से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। 21 सितंबर को यह बंद होगा। पहले दिन यह 44% सब्सक्राइब हुआ हैं।
IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 8 शेयरों का है। यानी, अपर प्राइस बैंड ₹1,785 पर रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,280 का निवेश करना होगा।
NSE के आईपीओ का साइज 22,569 करोड़ रुपए का है। यह 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपए के इश्यू के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।