लाहौर हाईकोर्ट ने गुरुवार को पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान की याचिका खारिज कर दी। रिजवान ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के नोटिस को चुनौती दी थी।
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक पर कार्रवाई का फैसला NCCIA की जांच रिपोर्ट के बाद करेगा।
NCCIA दोनों खिलाड़ियों से लिए गए मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कर रही है। एजेंसी अगले हफ्ते अपनी रिपोर्ट PCB को सौंप सकती है। पाकिस्तान बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कुछ खिलाड़ियों के फोन कस्टडी में लिए थे। हालांकि फोन के कस्टडी में लेने का कारण नहीं बताया गया है।