टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर:फरार अभिषेक पंडित पर फंडिंग करने का आरोप; पुलिस पहुंचने से पहले हरियाणा से भागा

अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को फरार आरोपी अभिषेक पंडित के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

अभिषेक इस हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर अनिल पंडित का भाई है। पुलिस के मुताबिक, उस पर गैंग के पैसों का प्रबंधन करने और मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को फंडिंग देने का आरोप है।

हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था। आरोपी देश छोड़कर न भाग सके, इसके लिए सभी एग्जिट पॉइंट्स पर अलर्ट जारी किया गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *