चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत को रिलीज किया:कोलकाता ने 12, दिल्ली ने 10 प्लेयर्स छोड़े; लखनऊ के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए के प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 10 खिलाड़ी छोड़े।

16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन होगा। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपए बचे हैं।

कोलकाता ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। पथिराना को पिछले ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए में खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण वे IPL 2026 में सिर्फ एक मैच खेल सके। मुस्तफिजुर भी पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

हालांकि, टीम ने कैमरन ग्रीन को अपने साथ बनाए रखा है। ग्रीन को पिछले ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। उन्होंने IPL 2026 में 14 पारियों में 322 रन बनाए और 7 विकेट लिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *