क्या न्यूजीलैंड में पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:बैटिंग कोच ने संकेत दिए; पहले टी-20 में ईशान किशन को चोट लगी, टीम से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद है। टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इसके संकेत दिए हैं।

दरअसल, ओपनर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में गुरुवार को चोटिल हो गए थे। उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। BCCI ने शुक्रवार को X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।

कोटक ने इसी के बाद सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने के संकेत दिए हैं। ईशान की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। कुशाग्र पहले से ही क्राइस्टचर्च में भारत-A टीम के साथ मौजूद हैं। यहीं कल दूसरा टी-20 खेला जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *