टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में 6 पारसी ग्रुप्स उतरे:पीएम को चिट्ठी लिखकर कहा- 66% हिस्सेदारी वाला मॉडल देश हित में जरूरी

टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट (IPO) करने और इसके मैनेजमेंट को लेकर विवाद बढ़ गया है। देश-विदेश के 6 बड़े पारसी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर टाटा ट्रस्ट्स का समर्थन किया है।

संगठनों ने पीएम से अपील की है कि टाटा ग्रुप के सालों पुराने मालिकाना हक और कामकाज के तरीके को बचाया जाए, ताकि उसकी समाज सेवा और परोपकार की परंपरा जारी रहे।

संगठनों का कहना है कि इसे महज दो शेयरधारकों की लड़ाई न समझा जाए, क्योंकि इसका सीधा असर देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद बिजनेस ग्रुप के भविष्य पर पड़ेगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *