भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया:पहले वनडे में प्रतिका का शतक, शेफाली की फिफ्टी; श्री चरणी को 4 विकेट

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 197 रन बनाए। जवाब में भारत ने 27.1 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बना लिए। भारत ने 137 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया।

वडोदरा में शुक्रवार को प्रतिका रावल ने नाबाद 100 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर 106 रन जोड़े।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *