कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची में दीपेंद्र, शैलजा के नाम 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को 18 लोकसभा उम्मीदवारों की एक सूची जारी की, जिसमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को अंबाला से और अशोक तंवर को सिरसा से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नौ, हरियाणा में छह और मध्य प्रदेश में तीन उम्मीदवार घोषित किए गये हैं। हरियाणा में अंबाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सिरसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है।

 उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में भींड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

17 वीं लोकसभा का चुनाव सात चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल हो संपन्न हो चुका है। 20 राज्यों के 91 सीटों पर 66 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर होगा। इसके अलावा 19 मई तक आखिरी चरण का मतदान होगा। इस संबंध में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 23 मई को चुनाव के परिणाम आएंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *