एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व धरोहर फूलों की घाटी, पैदल मार्ग तैयार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसके लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन एक माह से तैयारियों में जुटा है।

घाटी को जाने वाले चार किमी पैदल मार्ग की मरम्मत के साथ पैदल पुल का भी निर्माण कर दिया गया है। इन दिनों घाटी में 12 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं।

चमोली जिले में समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। सीजन में यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। इसके अलावा दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षी, जड़ी-बूटी और वनस्पतियां भी यहां पाई जाती हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि इस साल वन विभाग घाटी के दीदार को आने वाले पर्यटकों को फूलों के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस बार रिकार्ड पर्यटकों के फूलों की घाटी पहुंचने की उम्मीद जताई।

उत्तरकाशी: हर्षिल-लम्खागा-छितकुल ट्रैक को ट्रैकिंग के लिए खोल दिया गया है।

एक दल को वन विभाग ने ट्रैकिंग की अनुमति दी है। अक्टूबर 2021 में इस ट्रैक पर सात पर्यटकों की मौत हो गई थी। तब से यहां पर्यटकों की आवाजाही बंद थी। हर्षिल-लम्खागा-छितकुल ट्रैक हर्षिल से शुरु होकर लम्खागा पास होते हुए हिमाचल के छितकुल में खुलता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *