ईरान ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिखाई:बैलिस्टिक-क्रूज मिसाइलों के साथ लॉन्चर भी मौजूद; जंग के बाद तीसरी बार जारी किया वीडियो

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया है। इसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ उन्हें लॉन्च करने वाले सिस्टम भी रखे दिखाई दिए।

IRGC से जुड़ी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने मंगलवार को इस मिसाइल सिटी की तस्वीरें जारी कीं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि यह ठिकाना कहां है या इसमें कितनी मिसाइलें हैं।

जंग शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है, जब ईरान ने अपने अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों का वीडियो दुनिया को दिखाया है।

जमीन के नीचे मिसाइल बनाने और रखने की व्यवस्था से ईरान अपने हथियारों को हवाई हमलों से बचाना चाहता है। इसके लिए वह सैन्य ठिकानों को अलग-अलग जगहों पर बना रहा है और उन्हें जमीन के नीचे छिपा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान IRGC कमांडर माजिद मौसवी ने चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर ईरान अपने दुश्मनों के ठिकानों पर पूरे इलाके में और उससे बाहर भी हमला कर सकता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *