अमेरिकी संसद ने हेगसेथ को हटाने का प्रस्ताव रोका:ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है।

सदन के ज्यादातर सदस्यों ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया। इससे प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई फिलहाल रुक गई।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रस्ताव खारिज होने पर खुशी जताई।

केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने सोमवार को हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के 8 आरोपों वाला प्रस्ताव पेश किया था। आरोप था कि हेथसेग ने अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ 90 दिनों से ज्यादा समय तक युद्ध चलाया।

उन पर ड्रग्स तस्करी के शक में नावों पर अमेरिकी हमलों के दौरान बिना कानूनी प्रक्रिया के लोगों की हत्या कराने का भी आरोप लगाया गया था।

संसद में मंगलवार को हुए मतदान में प्रस्ताव के समर्थन में 204 और विरोध में 211 वोट पड़े। 11 डेमोक्रेट समेत कई सांसद मतदान में शामिल नहीं हुए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *