इजराइल में पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ दो दिन की बातचीत के बाद 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों की जाइंट लिस्ट ने उन्हें सरकार के बाहर से समर्थन दिया है। इससे उनके पास 67 सांसदों का समर्थन हासिल हो गया है, जो बहुमत से 6 ज्यादा है।
वहीं, मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में अब सिर्फ 46 सांसद रह गए हैं। नेतन्याहू की पुरानी सहयोगी अति-रूढ़िवादी पार्टी यूनाइटेड टोरा जूडिज्म (UTJ) ने उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। अरब पार्टियों के समर्थन से आइजेनकोट को सरकार बनाने का पहला मौका मिलने की संभावना मजबूत हुई है।