आदित्य पंचोली पर 10 साल पुराने दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक मशहूर अभिनेत्री की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली पर दस साल पुराने दुष्कर्म मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने घटनाक्रम की पुष्टि की लेकिन विस्तृत रूप से जानकारी देने से मना कर दिया।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आदित्य के खिलाफ मामले में शिकायत दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 10 साल पहले अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया था।

वसोर्वा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और अभिनेत्री की शिकायत की जांच की जा रही है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *