आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: जगन मोहन रेड्डी 30 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

अमरावती । आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुरुवार को तेलगू देशम पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस्तीफा देंगे। आज आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के वोटों की भी गिनती हो रही है। रुझानों और नतीजों के बाद अब राज्य से सत्ताधारी टीडीपी की विदाई तय है। नतीजों को देखते हुए चंद्रबाबू नायडू आज ही अपने पद से इस्तीफा देंगे। राज्य में अब जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। कहा जा रहा है कि वह 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को हो रही मतगणना में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) 149 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सरकार बनाने के बहुत करीब है। चुनाव आयोग से 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, वाईएसआरसीपी 149 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तेलगू देशम पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर आगे है। अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जन सेना सिर्फ एक विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी मतगणना की शुरुआत से ही आगे चल रही है। वाईएसआरसीपी प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी आगे चल रही है, वहीं तेदेपा सिर्फ 25 सीटों पर आगे है।

प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *