अमेरिका और फ्रांस से लौटने वाले दो कंबोडियाई नागरिक ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे दक्षिण पूर्व एशियाई देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है, नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने पर, दो महिलाओं का तेजी से परीक्षण किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। उनके नमूने आगे के टेस्ट के लिए कंबोडिया के पाश्चर संस्थान में भेजे गए।
कंबोडिया में पाश्चर इंस्टीट्यूट द्वारा 18 दिसंबर को जारी किए गए परिणामों से पता चला है कि दोनों महिलाएं ओमिक्रॉन पॉजिटिव हैं।
रोगियों का वर्तमान में नोम पेन्ह में एक कोविड -19 उपचार सुविधा में इलाज किया जा रहा है।