सोना ₹4046 बढ़कर ₹1.42 लाख पहुंचा:एक किलो चांदी ₹9708 महंगी हुई, जानें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

धनतेरस से पहले आज यानी 4 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,046 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

एक किलो चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 8 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.42 लाख रुपए पहुंच गया है।

चांदी इस साल करीब 44 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 1.86 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *