माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब गूगल ने 5 देशों में बायआउट का ऐलान किया। कंपनी ने खर्च में कटौती करने के लिए कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड के कर्मचारियों को अपनी इच्छा से पैसे लेकर नौकरी छोड़ने यानी एग्जिट पैकेज का ऑफर दिया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारी खर्च और बढ़ते वर्कफोर्स के बीच गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपनी AI स्ट्रैटेजी पर फोकस करने और प्रायोरिटी के हिसाब से रिसोर्सेज को शिफ्ट करने के लिए यह फैसला लिया है।
एग्जिट प्रोग्राम में भारत के कर्मचारी शामिल नहीं
गूगल के स्पोक्सपर्सन ने रायटर्स को बताया कि कंपनी ने जून से कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में कुछ कर्मचारियों के लिए ‘वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम’ शुरू किया है। गूगल ने फिलहाल इस एग्जिट पैकेज में भारत के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया है।