सोना आज 2328 रुपए महंगा, ₹1.44 लाख पहुंचा:चांदी 1749 रुपए बढ़कर 1.88 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,328 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। एक किलो चांदी 1,749 रुपए चढ़कर 1.88 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवार को 1.86 लाख रुपए पर थी।

सोने की कीमत नवंबर में लगातार 4 दिन से बढ़ रही है और यह 6,426 हो गया है, वहीं चांदी की कीमत 7,910 बढ़ी है। 2 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 1.80 लाख रुपए पर थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *