सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है।
दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने याचिका में कहा कि जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शनों से व्यापारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा है। रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च बुलाया था। वहीं, कांग्रेस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर प्रदर्शन किया था। रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने दावा किया था कि उन्हें करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।