वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में पहले दिन 4 विकेट पर 235 रन बनाए। अमीर जांगू ने शतक लगाया। वे 111 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।
बांग्लादेश ने पहले घंटे में शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के 3 विकेट सिर्फ 27 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद जांगू और डेब्यूटेंट केविन विकहम ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद ने ओपनर ब्रैंडन किंग और जोशुआ डा सिल्वा को आउट किया। वहीं, हसन महमूद ने कावेम हॉज का विकेट लिया। 9वें ओवर तक वेस्टइंडीज का स्कोर 27 रन पर 3 विकेट हो गया था।