मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वनडे में उनकी जगह पहले जैसी मजबूत नहीं रही। न्यूजीलैंड दौरे पर वे शुरुआती तीन वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने।
वर्ल्ड कप 2023 के बाद से उन्होंने सिर्फ 10 वनडे खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 47.44 रहा। अब टेस्ट सीरीज से पहले उनके वनडे में नहीं खेलने और तैयारी के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।